Friday, March 27, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूज़भाजपा संगठन चुनाव में नई हलचल, हर्ष मल्होत्रा बने चुनाव अधिकारी

भाजपा संगठन चुनाव में नई हलचल, हर्ष मल्होत्रा बने चुनाव अधिकारी

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा में संगठन चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक प्रक्रिया को गति देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को उत्तराखंड भाजपा का संगठन चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

हर्ष मल्होत्रा प्रदेश संगठन चुनाव की पूरी निगरानी करेंगे और आगे की चुनावी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 1 जुलाई तक उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा, उससे पहले सभी आवश्यक चुनावी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

भाजपा के संगठन चुनाव प्रदेशभर में जिला और मंडल स्तर पर चल रहे हैं, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व की मंशा है कि आगामी चुनावों से पहले राज्य संगठन को नई ऊर्जा और नेतृत्व के साथ मजबूत किया जाए।

केंद्र से मिले निर्देशों के अनुसार:

  • चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा विशेष जोर।
  • नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और आगामी चुनावी रणनीति होगी प्राथमिकता।

यह है चुनाव से जुड़ा शेड्यूल:

  • मंडल और जिला स्तर पर चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में।
  • प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों की चर्चा तेज, जल्द होगी घोषणा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular