HomeUncategorizedNew Rules Updtae: 1 सितंबर 2025 से बदल गए नियम- रसोई गैस,...

New Rules Updtae: 1 सितंबर 2025 से बदल गए नियम- रसोई गैस, चांदी, पोस्ट ऑफिस और SBI कार्ड से जुड़ा बड़ा अपडेटl

New Rules Update: सरकार ने सोने की तरह चांदी के लिए भी हॉलमार्किंग का नियम आज से शुरू कर दिया है। हालांकि, चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं होगा।
New Rules Update: आज से नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं क्या-क्या बदला है—

💍 चांदी की हॉलमार्किंग
अब सोने की तरह चांदी पर भी हॉलमार्किंग का नियम लागू हो गया है। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। आप चाहे तो बिना हॉलमार्क वाली चांदी खरीद सकते हैं। लेकिन हॉलमार्क वाली चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा, जिससे शुद्धता की पहचान आसानी से हो सकेगी। BIS ने चांदी के लिए 6 नए स्टैंडर्ड तय किए हैं—800, 835, 900, 925, 970 और 990

💳 SBI क्रेडिट कार्ड के नियम
1 सितंबर से SBI के कुछ खास क्रेडिट कार्ड्स पर बदलाव लागू हो गए हैं। अब Lifestyle Home Centre SBI Card, SELECT और PRIME कार्ड होल्डरों को डिजिटल गेमिंग और सरकारी ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।

📮 पोस्ट ऑफिस के नियम
आज से पोस्ट ऑफिस ने रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट में अपग्रेड कर दिया है। यानी अब रजिस्टर्ड पोस्ट की सभी सेवाएं स्पीड पोस्ट के नियमों के तहत मिलेंगी।

🛢️ एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें
तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की कीमत में ₹51.50 की कटौती की है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹1580 हो गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular