Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देर रात जारी हुआ कर्फ्यू में ढील का नया आदेश, अतिक्रमण मुक्त...

देर रात जारी हुआ कर्फ्यू में ढील का नया आदेश, अतिक्रमण मुक्त स्थल से 100 मीटर तक ही रहेगा कर्फ्यू।

नैनीताल/हल्द्वानी – बनभूलपुरा बवाल के 10वें दिन जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देकर बड़ी राहत प्रदान कर दी है। अब बनभूलपुरा के अतिक्रमण मुक्त स्थल से 100 मीटर परिधि तक ही कर्फ्यू पूरी तरह प्रभावी रहेगा। बाकी क्षेत्रों में दिन भर लोग आवागमन कर सकेंगे।

 

शुक्रवार को डीएम वंदना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अतिक्रमण मुक्त स्थल से 100 मीटर परिधि के बाहर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआइ गोदाम परिसर में सुबह छह से रात आठ बजे तक किसी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा। शेष बनभूलपुरा क्षेत्र में सुबह छह से शाम पांच बजे तक की ही छूट रहेगी।इसके बाद नाइट कर्फ्यू रहेगा।

कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में सीमित आवागमन

डीएम के अनुसार, कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र सीमित आवागमन होगा लेकिन बाहर से आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड परीक्षार्थियों, विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने के बाद आवागमन की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। इधर, दिन भर लोगों को ढील मिलने से राहत थी। प्रशासन ने भी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की गई। प्रशासन की टीम पूरे क्षेत्र में मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2