Friday, March 27, 2026
HomeGovernmentउत्तराखंड में खेलों के विकास को नई उड़ान, मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली...

उत्तराखंड में खेलों के विकास को नई उड़ान, मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली: नई दिल्ली में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के व्यापक विकास, आधुनिक खेल सुविधाओं के निर्माण और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे और केंद्र से सहयोग की मांग की।

मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में केंद्र सरकार से मिले सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है और राज्य को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित हुआ है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधा, देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आइस स्केटिंग रिंग, टिहरी में साहसिक प्रशिक्षण केंद्र का उच्चीकरण, चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग और राज्य के 95 विकासखंडों में बहुउद्देशीय क्रीड़ाहॉल निर्माण जैसे प्रस्तावों को स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ खेल शिक्षा की सुविधाएं भी देगा। मुख्यमंत्री ने इसे अग्रणी संस्थान बनाने के लिए केंद्र से सहयोग और आर्थिक मदद का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने मुख्यमंत्री को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular