Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड हाईकोर्ट में नई नियुक्ति, न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र ने संभाली मुख्य न्यायाधीश...

उत्तराखंड हाईकोर्ट में नई नियुक्ति, न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र ने संभाली मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी।

नैनीताल – उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद से इस पद पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी आसीन थे। केंद्र सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ श्रीनिवासन और अंडर सेक्रेटरी प्रेम चंद के 23 दिसंबर के हस्ताक्षरित आदेश के तहत आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रपति की सहर्ष सहमति के बाद उन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपने के लिए कहा गया है। भारत सरकार के लॉ एंड जस्टिस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस द्वारा जारी पत्र की एक कॉपी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। इस पत्र में आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों को शामिल किया गया है।

#UttarakhandHighCourt #NewChiefJustice #JusticeGuhanathanNarendra #LegalAppointments #IndiaJusticeSystem #SupremeCourt #UttarakhandNews #JudiciaryUpdates

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2