Homeराज्यउत्तराखण्डबॉर्डर पर चरस की बड़ी खेप जब्त, नशे के दो सौदागर गिरफ्तार

बॉर्डर पर चरस की बड़ी खेप जब्त, नशे के दो सौदागर गिरफ्तार

CHARASविज़न 2020 न्यूज: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने चैकिंग के दौरान दो नशे के सौदागरों के साथ चरस की बड़ी खेप जब्त की है। बताया जा रहा है कि एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी जवान सोमवार को चेक पोस्ट पर तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नेपाल की तरफ से आ रही नेपाली बाइक को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी में बाइक सवार महिला के पास 4.600 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। महिला का नाम शांति धर्ती पत्नी चित्र बहादुर है। वह नेपाल के कुलपुर बांस जिला की रहने वाली है,जबकि बाइक चला रहा आरोपी लक्ष्मण महेंद्रनगर जिला कंचनपुर निवासी है। SSB ने दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular