Homeराज्यउत्तराखण्डनहाते समय डूबे सैन्यकर्मी का शव एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने...

नहाते समय डूबे सैन्यकर्मी का शव एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने किया बरामद, घर में मचा कोहराम।

नैनीताल – भीमताल के पदमपुरी मार्ग में बमेटा के पास 9 जुलाई को नहाते समय डूबे सैन्यकर्मी हिमांशु दफौटिया का शव सोमवार को रेस्क्यू के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मिला। पानी कम होने पर पत्थरों के बीच फंसे शव को टीम की ओर से निकाला गया।

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस की मदद से शव को निकाला गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

एसडीएम ने कहा कि नदी, गधेरों और झीलों में नहाने वालों पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर नहाते समय पकड़े जाने पर छह महीने जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular