Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री नवप्रभात के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

navprbhatविज़न 2020 न्यूज: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के बेटे बंकिम शर्मा की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। बंकिम नवप्रभात के इकलौते बेटे थे। जाखन स्थित आवास पर दोपहर उल्टी की शिकायत पर उनकी पत्नी उन्हें ईसी रोड स्थित एसके मेमोरियल अस्पताल लेकर आईं। डॉ. अजय खन्ना ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। कैबिनेट मंत्री के पुत्र के निधन की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल पहुंचकर शोक जताया।अस्पताल से शव को नवप्रभात के विकासनगर स्थित पैतृक निवास पर ले जाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विपक्ष समेत तमाम राजनेताओं ने बंकिम की असामयिक मौत पर दुःख जताया है। नवप्रभात के पुत्र के निधन पर राज्यपाल डॉ. केके पाल ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस वेदना को सहन करने की शक्ति और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular