Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने देहरादून पहुंचे MS...

ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने देहरादून पहुंचे MS धोनी, प्रशंसकों ने किया स्वागत…

देहरादून – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और अन्य करीबी लोगों के साथ क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे। धोनी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद, धोनी और उनका परिवार मसूरी के लिए रवाना हो गए, जहां शादी समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी दोपहर करीब ढाई बजे विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जैसे ही वे एयरपोर्ट पर पहुंचे, उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया, लेकिन धोनी ने किसी से भी बातचीत नहीं की। इसके बाद, वे अपनी ब्लैक रंग की कार में बैठकर मसूरी के लिए निकल गए।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, कुछ और क्रिकेटरों के भी देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है, जो मसूरी में चल रहे शादी समारोह में शामिल होंगे।

#MSDhoni #RishabhPant #Wedding #Dehradun #SakshiPantWedding #CricketStars #MasuriWedding #CharteredFlight #FansWelcome #DhoniInDehradun

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular