विज़न 2020 न्यूज: पहाड़ों में बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, खेत-खलियानों को तहस-नहस करने के साथ ही बंदर मानव पर भी हमला बोल रहे हैं। चमोली जिला बंदरों से सर्वाधिक त्रस्त रहा है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों की मानें तो चमोली जिले में पांच वर्षों में करीब 300 लोगों को बंदर घायल कर चुके हैं, यही नहीं बंदर खेती के बड़े दुश्मन बन गए ,तमाम स्थानों में बंदरों से भयभीत होकर लोगों ने खेती करनी ही छोड़ दी और सिंचित खेतों को बंजर कर दिया। चमोली जिले में पीपलकोटी, चमोली बाजार, गोपेश्वर, पोखरी और नंदप्रयाग क्षेत्र में सबसे ज्यादा बंदरों का आतंक है। लोगों का कहना है कि पीपलकोटी में मां दुर्गा और हनुमान मंदिर में बंदर झपट्टा मार लोगों के हाथों से प्रसाद की थाली तक छीन लेते हैं, इससे बचने के लिए लोग हाथ में डंडा लेकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं। चमोली बाजार में भी बंदरों ने कई स्कूली बच्चों को घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर इन बंदरों के आतंक पर लगाम नहीं लगाया गया तो ये किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।चमोली में बंदर हुए खतरनाक, 300 लोगों को कर चुके घायल
विज़न 2020 न्यूज: पहाड़ों में बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, खेत-खलियानों को तहस-नहस करने के साथ ही बंदर मानव पर भी हमला बोल रहे हैं। चमोली जिला बंदरों से सर्वाधिक त्रस्त रहा है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों की मानें तो चमोली जिले में पांच वर्षों में करीब 300 लोगों को बंदर घायल कर चुके हैं, यही नहीं बंदर खेती के बड़े दुश्मन बन गए ,तमाम स्थानों में बंदरों से भयभीत होकर लोगों ने खेती करनी ही छोड़ दी और सिंचित खेतों को बंजर कर दिया। चमोली जिले में पीपलकोटी, चमोली बाजार, गोपेश्वर, पोखरी और नंदप्रयाग क्षेत्र में सबसे ज्यादा बंदरों का आतंक है। लोगों का कहना है कि पीपलकोटी में मां दुर्गा और हनुमान मंदिर में बंदर झपट्टा मार लोगों के हाथों से प्रसाद की थाली तक छीन लेते हैं, इससे बचने के लिए लोग हाथ में डंडा लेकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं। चमोली बाजार में भी बंदरों ने कई स्कूली बच्चों को घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर इन बंदरों के आतंक पर लगाम नहीं लगाया गया तो ये किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
