Mission Sudarshan Chakra: भारत का नया रक्षा कवच, दुश्मनों के लिए काल… PM मोदी ने बताया मिशन की ताकत और काम करने का तरीका

Mission Sudarshan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से भारत के सुरक्षा कवच यानी कि भारत के डिफेंस सिस्टम के बारे में बात की. उन्होंने भारत के सुदर्शन चक्र के बारे में बात की. आखिर क्या है भारत का ये सुदर्शन चक्र मिशन?Mission Sudarshan नई दिल्ली: लाल किले से गरजते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के दुश्मनों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले 10 वर्षों में भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा,

“मैंने एक संकल्प लिया है और इसके लिए देशवासियों का आशीर्वाद चाहता हूं। यह संकल्प देश की सुरक्षा के लिए है। भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र की भांति, मैं राष्ट्र को एक अजेय सुरक्षा कवच देना चाहता हूं—मिशन सुदर्शन।”

क्या है मिशन सुदर्शन

यह Made in India एयर डिफेंस सिस्टम होगा, जो न केवल दुश्मन के हमले को निष्प्रभावी करेगा, बल्कि कई गुना तेज पलटवार भी करेगा। इस मिशन के तहत:

  • सभी अहम स्थलों—सामरिक और सिविलियन—जैसे अस्पताल, रेलवे स्टेशन और आस्था केंद्र—को तकनीक आधारित कवच से लैस किया जाएगा।

  • पूरी मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च देश में, भारतीय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी।

  • प्लस वन नीति के तहत लगातार अपग्रेड कर सिस्टम को भविष्य की हर तकनीकी चुनौती का सामना करने योग्य बनाया जाएगा।

क्यों रखा नाम ‘सुदर्शन चक्र’

पीएम मोदी ने महाभारत के जयद्रथ प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य का प्रकाश रोककर अर्जुन की शपथ पूरी कराई थी, वैसे ही यह मिशन भी लक्ष्य साधकर वापस लौटेगा—हमेशा दुश्मन के वार को नाकाम करते हुए।

2035 तक इस राष्ट्रीय कवच का दायरा पूरे देश में फैलाया जाएगा ताकि हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर सके।

यह भी पढ़े 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here