जसपुर : उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ संग मिलकर सोमवार दोपहर के करीब 1:00 बजे जसपुर नगर पालिका कार्यालय मे औचक निरीक्षण करने पहुचे जहा उन्हें पालिका के अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह सहित अनेक अधिकारी नगर पालिका कार्यालय मे मौके से फरार मिले। निरीक्षण के दौरानने राम सिंह कैड़ा ने उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया जिसमें अधिशासी अधिकारी की करीब 15 दिन से अधिक की उपस्थिति पंजिका में गैर हाजरी मिली उसके पश्चात पालिका का निरीक्षण कर राम सिंह कैड़ा ने अधिशासी अधिकारी के आवासीय कमरे का निरीक्षण किया तो उसमें दारू की बोतले पाई गई।
लापरवाह अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई; मंत्री ने दिए तत्काल निलंबन के निर्देश
राम सिंह कैड़ा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्यवाही कर अधिशासी अधिकारी सहित अनेक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के सख्त निर्देश दिए साथ ही कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अनुशासनहीनता या कार्यालय की गरीमा के प्रतिकूल आचरण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के प्रति जवाब देही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है अगर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से नहीं निभाते है तों उनके खिलाफत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस
काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने बताया की पालिका अधिकारियों की लंबे समय से मिल रही शिकायत को संज्ञान में लेकर ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा पालिका का निरीक्षण किया गया जिसमें अनेक खामियां सामने आई है। उन्होंने कहा की रतीय जनता पार्टी जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है, जो भी अधिकारी अपनी मनमानी करता पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनकी भाजपा सरकार और प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। अधिकारियों की तरफ से किसी भी प्रकार लापरवाही सामने आने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और किसी को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा।