Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण मंत्री ने की जीओसी और डिप्टी जीओसी से मुलाकात, थल...

सैनिक कल्याण मंत्री ने की जीओसी और डिप्टी जीओसी से मुलाकात, थल सेना दिवस की दी बधाई

dehradun

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड सब एरिया देहरादून में जीओसी मेजर जनरल एमपीएस गिल और डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरएस थापा से भेंट कर उन्हें थल सेना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने की जीओसी और डिप्टी जीओसी से मुलाकात

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखंड सब एरिया देहरादून में जीओसी और डिप्टी जीओसी से मुलाकात की।इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि थल सेना देश की सुरक्षा की मजबूत ढाल है।

उत्तराखंड का सेना से गहरा नाता – गणेश जोशी 

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मंत्री जोशी ने ये भी कहा कि उत्तराखंड का सेना से गहरा नाता रहा है और राज्य के सैनिकों ने सदैव देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2