Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्री धन सिंह रावत ने कर्णप्रयाग में अधिकारियों संग की बैठक ,...

मंत्री धन सिंह रावत ने कर्णप्रयाग में अधिकारियों संग की बैठक , 16 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

चमोली : सहकारिता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मंत्री ने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान धन सिंह रावत ने बताया कि यात्रा मार्ग पर 30 एंबुलेंस तैनात की गई हैं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम 15 मिनट रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बदरीनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पूरा करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया।

परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस जांच, ग्रीन कार्ड व्यवस्था, पर्यटन विभाग को यात्रियों के पंजीकरण और विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा मार्गों, पड़ावों और धामों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

May be an image of 5 people and text

4871.59 लाख की 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने जिले में 4871.59 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 16 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन योजनाओं में शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख कार्य:

  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बांजबगड़ में 3 प्रयोगशालाओं का लोकार्पण
  • श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय गोपेश्वर में ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रावास एवं आईटी लैब का शिलान्यास
  • राजकीय इंटर कॉलेज मैंठाणा में दो अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण
  • राजकीय पॉलिटेक्निक गोचर में कक्षा कक्षों का लोकार्पण
  • राजकीय इंटर कॉलेज कांडई में विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ी में कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण
  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैण का लोकार्पण

अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए शिलान्यास:

  • राजकीय इंटर कॉलेज सवारीसैन, नारायणबगड़, गोदली, थराली, मूनदोली, नंदा नगर (घाट), गैरसैंण, और कर्णप्रयाग में कुल 30 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार होगा और छात्रों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular