Homeराज्यउत्तराखण्डजंगलों की आग बुझाने में जुटा वायु सेना के एमआई 17, भीमताल...

जंगलों की आग बुझाने में जुटा वायु सेना के एमआई 17, भीमताल झील से पानी उठाकर बिनसर के जंगल में पानी डालने का काम किया शुरू।

नैनीताल – अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में बृहस्पतिवार को आग लगने से चार वन कर्मियों की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को सरकार और वन विभाग ने भारतीय वायु सेना के एमआई 17 के हेलिकॉप्टर की मदद से भीमताल झील से पानी उठाकर अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में डालने का काम शुरू कर दिया है।

वायुसेना के हेलिकॉप्टर की ओर से शुक्रवार की दोपहर 2 बजे तक जंगल में लगी आग में पानी डालकर बुझाने का रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। भीमताल झील से हेलिकॉप्टर द्वारा पानी उठाए जाने से पुलिस ने झील में नौकायन का संचालन रोक दिया है। इससे स्थानीय नौकायन संचालकों ने कारोबार के प्रभावित होने पर नाराजगी जाहिर की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments