Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम विभाग ने प्रदेश भर में 48 घंटे का जारी किया अलर्ट,...

मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 48 घंटे का जारी किया अलर्ट, जिलों में डीएम समेत अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

देहरादून – उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के मद्देनजर देहरादून, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, यूएसनगर के लिए रेड अलर्ट जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों के डीएम समेत अन्य अधिकारियों को अलर्ट रहने और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular