Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , औली में पर्यटकों का प्रवेश...

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , औली में पर्यटकों का प्रवेश पर लगा प्रतिबन्ध…..

देहरादून : उत्तराखंड के औली में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। भारी हिमपात और माणा में हिमस्खलन की हालिया घटना के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मद्देनज़र रविवार को भी औली जाने वाले सभी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया था।

ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को भी मौसम का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते औली में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को औली जाने की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, तीन मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान में इजाफा हो सकता है, जिससे ठंड में राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular