Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज , एक दर्जन से...

सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज , एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा…..

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के मुद्दे शामिल हैं।

बैठक सचिवालय में दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू होगी, जहां सरकार की कई अहम योजनाओं और प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

राज्य के नागरिकों के लिए यह बैठक खास महत्व रखती है, क्योंकि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रस्तावों के माध्यम से राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए नई योजनाओं पर विचार कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments