Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून : प्रमेन्द्र सिंह डोभाल बने एसएसपी देहरादून, ग्रहण किया पदभार

देहरादून : प्रमेन्द्र सिंह डोभाल बने एसएसपी देहरादून, ग्रहण किया पदभार

प्रमेंद्र डोभाल

देहरादून : प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्रार्थमिकताएं गिनवाईं।

प्रमेन्द्र सिंह डोभाल बने एसएसपी देहरादून

प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर करने के साथ ही यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किया जाना उनकी प्राथमिकता है।

एसएसपी ने गिनवाईं अपनी प्राथमिकताएं

अपनी प्राथमिकता बताते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जाएंगे।

नवनियुक्ति एसएसपी सामप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular