Homeराज्यउत्तराखण्डअंत्येष्टि से घर जाते समय मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक की मौत...

अंत्येष्टि से घर जाते समय मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक की मौत 10 लोग घायल।

चमोली – चमोली जिले के नारायणबगड़ के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है। जबकि एक की मौत की पुष्टि हुई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाल निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर मैक्स टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हुई। बताया जा रहा है कि अंत्येष्टि में आए लोग घर लौट रहे थे कि तभी हादसा हो गया।

हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular