विजन 2020 न्यूज: सोमवार की रात को अवैध खनन करते वक्त मसूरी में हाथीपांव के निकट पहाड़ी खिसकने से तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों में से एक की हालात नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने फिर से मसूरी में खनन न होने के सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी है। पहाड़ों की रानी मसूरी देश-विदेश में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन अब इस शहर को किसी की नजर लग गई है। शहर की सुंदरता लगातार घटती जा रही है। अवैध खनन ने शहर को बदरंग कर दिया है, लेकिन कोई खनन को रोकने के लिए गंभीर नहीं है। आपको बता दें कि पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील मसूरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते नए निर्माण व मरम्मत कार्यो पर पाबंदी लगी हुई है। लेकिन, इन आदेशों का खुल्लमखुल्ला मखौल उड़ाया जा रहा है।
मसूरी में अवैध खनन करते वक्त हादसा, पहाड़ी खिसकने से एक मजदूर की मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
