Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में महिला लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ छेड़खानी

मसूरी में महिला लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ छेड़खानी

chaedchadविज़न 2020 न्यूज: देहरादून निवासी महिला लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मसूरी में आधा दर्जन मनचलों ने महिला लेफ्टिनेंट के साथ छेड़खानी और गाली गलौच की। पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल की तहरीर पर धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर सभी छह आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दून निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल पति के साथ मसूरी में अपने भाई के यहां आई थी। देहरादून लौटते वक्त किक्रेंग के पास बाइक और स्कूटर सवार छह युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवर टेक किया और उनके साथ छेड़खानी शुरु कर दी। इस पर गुस्साई महिला लेफ्टिनेंट कर्नल और उनके पति ने मोबाइल से बाइक सवार युवकों की फोटो खींच ली और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular