Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में आफत कि बारिश, खारा स्रोत का जलस्तर बढ़ने से फंसे...

ऋषिकेश में आफत कि बारिश, खारा स्रोत का जलस्तर बढ़ने से फंसे कई वाहन, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

ऋषिकेश – ऋषिकेश में झमाझम बारिश के कारण बरसाती नाला खारा स्रोत का जल स्तर बढ़ गया। अचानक बढ़े जल स्तर के कारण सड़क पर मलबा भी आ गया। जिसके चलते यहां पार्क किए गए राफ्टिंग के वाहन, स्कूटी बरसाती पानी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ को दी।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से वाहनों को मौके से हटाया। जिन राफ्टिंग संचालकों की टाटा सूमो और स्कूटी दलदल में फंसी थी, वाहन बाहर निकलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

उधर, झमाझम बारिश के कारण बैराज-लक्ष्मणझूला बाइपास मोटरमार्ग पर भूतनाथ मोटरमार्ग के समीप मलबा आने ने कारण मोटरमार्ग बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक वाहन मोटरमार्ग पर फंसे रहे। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी- लंबी लाइन लगी रही।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular