Homebig newsDehradun : गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने...

Dehradun : गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने लाखामंडल से पकड़ा

Dehradun

Dehradun : 30 नवम्बर को देहरादून जिसे की चकराता तहसील के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र बरौथा में एक गर्भवती महिला ने अपने ही गांव के व्यक्ति मुकेश चौहान पर जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर BNS की धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया। अब आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

देहरादून के चकराता में दलित गर्भवती महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। देहरादून पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 30 नवंबर को सामने आए इस मामले की जांच जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के आदेशानुसार दो दिसम्बर 2025 को राजस्व पुलिस से स्थानांतरित कर नियमित पुलिस को सौंप दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए।

पीड़िता के गांव का ही रहने वाला था आरोपी 

पुलिस टीम ने जांच कर और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। जिसके बाद मुखबिर की सूचना और सर्विलांस इनपुट के आधार पर पुलिस ने चार दिसंबर 2025 को आरोपी मुकेश चौहान निवासी ग्राम बिजनू, तहसील चकराता को लाखामंडल पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ित परिवार को छोड़ना पड़ा था गांव

बता दें कि बीते दिनों देहरादून के चकराता से दलित छह माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। महिला के परिवार की शिकायत पर पंचायत ने उसे न्याय देने की बजाय परिवार पर एक लाख लेकर बात दबाने का दबाव बनाया था। डर के मारे परिवार को गांव तक छोड़ना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular