Friday, March 27, 2026
Homebig newsनैनीताल के बीडी पांडे हॉस्पिटल में भीषण अग्निकांड, आग की जद में...

नैनीताल के बीडी पांडे हॉस्पिटल में भीषण अग्निकांड, आग की जद में आने से कई दोपहिया वाहन ख़ाक

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब बड़े सरकारी अस्पताल के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में सामान और वाहन जल कर ख़ाक हो चुके थे।

बीडी पांडे अस्पताल परिसर के आउट हाउस गोदाम में भीषण आग

नैनीताल शहर के बीडी पांडे अस्पताल परिसर के आउट हाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गई है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से आउट हाउस में पुराना गोदाम जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही आग की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन दो पहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा आउट हाउस क्षेत्र में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

आग की चपेट में आउट हाउस में पुराना गोदाम हुआ खाक

सूचना मिलने के बाद जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक 3 स्कूटी 3 मोटर साइकिल समेत आउट हाउस का गोदाम जलकर खाक हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कड़ी मशक्कत के बाद काबू हुए हालात

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग सुबह करीब 4 बजे लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत ये रही कि समय रहते आग को नियंत्रित किया गया, नहीं तो आज नैनीताल में बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि जहाँ पर आग लगी, ठीक उसके सामने नैनीताल जिला अस्पताल है। साथ ही घटना वाले स्थान के आस-पास में घनी आबादी वाला क्षेत्र भी है।

तीन महीनो में आग लगने की तीसरी घटना

पिछले 3 महीने में नैनीताल में आग लगने की ये तीसरी घटना सामने आई है। इससे पहले शहर के ओल्ड लंदन हाउस क्षेत्र में आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया था। और साथ ही एक बुजुर्ग महिला की आग में झुलसकर मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ दिन पहले ही आग लगने की दूसरी घटना सरस्वती शिशु मंदिर में हुई थी। जिसमें प्रधानाचार्य और उनके दो बच्चों को बाल-बाल बचाया गया। और इसके बाद अब अस्पताल के आउट हाउस में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular