Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , 33 IAS अधिकारियों के तबादले,...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , 33 IAS अधिकारियों के तबादले, IAS विशाल सिंह बने नए सूचना निदेशक…..

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में कई जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों, प्रमुख सचिवों और नगर आयुक्तों के नाम शामिल हैं, जिससे प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

सूचना विभाग में बड़ा बदलाव

लंबे समय से सूचना निदेशक के पद पर तैनात शिशिर सिंह को हटाकर भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है।

परिवहन विभाग की जिम्मेदारी में फेरबदल

एल. कोटेश्वर लू से प्रमुख सचिव परिवहन और यूपीएसआरटीसी अध्यक्ष का चार्ज हटा लिया गया है। अब अमित गुप्ता को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में नए चेहरे

  • कौशल राज शर्मा, जो अब तक वाराणसी के मंडलायुक्त थे, को मुख्यमंत्री कार्यालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • विशाल भारद्वाज और नवनीत सिंह चहल को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय बनाया गया है।

वाराणसी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

  • एस. राजलिंगम, वर्तमान डीएम वाराणसी, को नया कमिश्नर, वाराणसी नियुक्त किया गया है।
  • सत्येंद्र कुमार वाराणसी के नए जिलाधिकारी होंगे।

नए जिलाधिकारियों की सूची

जिला नया डीएम
वाराणसी सत्येंद्र कुमार
गाजीपुर अविनाश कुमार
झांसी मृदुल चौधरी
महोबा गजल भारद्वाज
कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर
संतकबीरनगर आलोक कुमार
बरेली अविनाश सिंह
अंबेडकरनगर अनुपम शुक्ला
आजमगढ़ रविंद्र कुमार द्वितीय
भदोही शैलेश कुमार
हापुड़ अभिषेक पांडे

विकास प्राधिकरण और नगर निगम में बदलाव

  • संजय कुमार मीणा – वीसी, मेरठ विकास प्राधिकरण
  • अनुभव सिंह – वीसी, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
  • गौरव कुमार – नगर आयुक्त, लखनऊ
  • इंद्रजीत सिंह – विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग और डायरेक्टर, यूपी-नेडा

स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों में नियुक्तियां

  • प्रेरणा शर्मा – निदेशक, सूडा
  • उज्जवल कुमार – एमडी, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन
  • पुलकित खरे – मिशन डायरेक्टर, कौशल विकास मिशन
  • आर्यका अखोरी – विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य
  • हर्षिका सिंह – सीडीओ, प्रयागराज
  • शाहिद अहमद – सीडीओ, श्रावस्ती
  • जगदीश – सचिव, गृह विभाग
  • अभय – सदस्य, राजस्व परिषद
  • डॉ. वेदपति मिश्रा – सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular