Friday, March 27, 2026
Homeबड़ी खबरपहलगाम आतंकी हमले में शामिल स्थानीय आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने...

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल स्थानीय आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने उड़ाया घर….

अनंतनाग/श्रीनगर – पहलगाम आतंकी हमले के पीछे शामिल आतंकियों पर सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में रहने वाले आतंकी आदिल हुसैन थोकर के घर को सुरक्षाबलों ने विस्फोटक से उड़ा दिया है। वहीं, दूसरे आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है।

दोनों स्थानीय आतंकियों पर पहलगाम आतंकी हमले की साजिश रचने और पाकिस्तानी आतंकियों को सहायता देने का आरोप है। इन आतंकियों ने हमले से पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों को बैसरन घाटी की रेकी कराई थी, जिससे उन्हें सटीक जानकारी मिल सके।House Of Lashkar Terrorist Linked To Pahalgam Terror Attack Demolished In  Tral South Kashmir - Amar Ujala Hindi News Live - Pahalgam Attack:हमले में शामिल  आतंकियों पर कार्रवाई, एक का घर बम

गौरतलब है कि 22 अप्रैल, मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के आतंकियों ने बैसरन घाटी में बैठे 26 निहत्थे सैलानियों पर गोलियां बरसाईं थीं, जिनमें एक नेपाल नागरिक की भी मौत हुई थी। यह हमला बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था – आतंकियों ने पहले सैलानियों का धर्म पूछा और फिर बर्बरता से उन्हें गोली मार दी। हमले के दौरान आतंकियों ने हेल्मेट पहन रखे थे, जिन पर कैमरे लगे हुए थे और लगातार 15 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग की गई।

हमले के बाद से पूरे इलाके में हाई अलर्ट है और सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया हुआ है। इसी कड़ी में स्थानीय आतंकियों पर निशाना साधा जा रहा है, जो हमले की योजना और कार्यान्वयन में शामिल रहे हैं।

वहीं, ताजा जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात से पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के पास गोलीबारी शुरू कर दी है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular