Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , दशकों...

रुद्रपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , दशकों पुरानी मजार ध्वस्त…

रुद्रपुर — रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दशकों पुरानी सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की मजार को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए सुबह तड़के भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

कार्रवाई के चलते इंदिरा चौक से डीडी चौक तक यातायात पूरी तरह से बंद रहा और ट्रैफिक को काशीपुर बायपास तथा किच्छा बायपास की ओर डायवर्ट किया गया। साथ ही मीडिया कर्मियों को नगर निगम गेट पर रोक दिया गया और आसपास की दुकानों को भी खुलने नहीं दिया गया।

धार्मिक स्थल को हटाने के पीछे कारण बताया गया कि सड़क को आठ लेन तक चौड़ा किया जा रहा है और यह मजार निर्माण कार्य में बाधा बन रही थी। प्रशासन द्वारा पहले ही इस धार्मिक ढांचे को हटाने का नोटिस जारी किया गया था।

Decades old mausoleum demolished in Rudrapur

इस संवेदनशील कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध की सूचना नहीं मिली, लेकिन एहतियातन इलाके में दोपहर 12 बजे तक भारी पुलिस बल तैनात रखा गया। कार्रवाई के लिए जिले के कई थानों से पुलिस बल बुलाया गया था।

घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी बनी रही, जिनमें एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट और एमएनए नरेश दुर्गापाल शामिल रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि नगर की विकास योजनाओं के तहत ऐसे सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular