Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में...

केदारनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आई स्कूटी, युवती गंभीर रूप से घायल

रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर भट्टवाड़ीसैंण के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में स्कूटी सवार एक युवती आ गई। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, युवती का इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एक युवती स्कूटी संख्या UK 13 B 0522 से तिलवाड़ा से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। जैसे ही वह भट्टवाड़ीसैंण के पास पहुंची, अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। युवती स्कूटी से नियंत्रण खो बैठी और स्कूटी समेत किनारे गिर गई। हादसे में स्कूटी बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

मौके पर गुजर रहे वाहन चालकों ने तत्परता से युवती का रेस्क्यू किया और उसे तुरंत इला ज के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा। घायल युवती का नाम अनुपमा बताया जा रहा है।

#RudraprayagAccident #ScotyAccident #KedarnathHighway #Rockfall #RudraprayagNews #AnupamaInjured #RescueOperation #DistrictHospital

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments