Homeराज्यउत्तराखण्डचंपावत में बड़ा हादसा, बारात की गाड़ी खाई में गिरने से 5...

चंपावत में बड़ा हादसा, बारात की गाड़ी खाई में गिरने से 5 की मौत

चंपावत हादसा चंपावत जिले के लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा के पास बारात की खुशी मातम में बदल गई। दुल्हन को विदा कर लौट रही बारात का बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और 5 लोगों की मौत हो गई।

चंपावत में बारात की गाड़ी खाई में गिरने से 5 की मौत

चंपावत में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा के पास दुल्हन को विदा कर वाहस लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां–बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस, SDRF और फायर टीम तुरंत मौके पर पहुँची। ग्रामीणों की मदद से खाई में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर लोहाघाट उपजिला अस्पताल भेजा गया।

पांच लोग गंभीर रूप से घायल 

थानाध्यक्ष के अनुसार बारात पिथौरागढ़ के शेराघाट के किलोटा गांव से बालातड़ी आई हुई थी। लौटते समय बागधारा मोड़ पर बोलेरो UK 04 TB 2074 गहरी खाई में समा गई। हादसे के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्राथमिक जांच में वाहन चालक का नशे में होना बड़ी वजह सामने आया है।

अस्पताल में डॉक्टर विराज राठी और डॉक्टर अजीम की टीम घायलों का उपचार कर रही है, जिसमें एक गंभीर घायल को चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में भावना चौबे, उनका 6 वर्षीय बेटा प्रियांशु, प्रकाश चंद्र, केवल चंद्र उनियाल और सुरेश चंद्र नौटियाल शामिल हैं।रेस्क्यू अभियान में स्थानीय होटल स्वामी मदन सामंत और शिक्षक मनोज पंत का भी सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular