Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ में बड़ा हादसा टला: एम्स हॉस्पिटल का हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट...

केदारनाथ में बड़ा हादसा टला: एम्स हॉस्पिटल का हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की सूझबूझ से डॉक्टरों की बची जान….

केदारनाथ  : केदारनाथ यात्रा के बीच एक बड़ी दुर्घटना टल गई है। एम्स अस्पताल की एक हेली एंबुलेंस केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यह हेलीकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ पहुँचा था।

बताया जा रहा है कि हेली एंबुलेंस के पीछे का हिस्सा लैंडिंग के समय क्षतिग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर अचानक डिसबैलेंस हो गया, जिससे पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय की वजह से दो डॉक्टरों की जान बच गई।

इस हेली एंबुलेंस में दो डॉक्टर सवार थे, जो मरीज को लेने आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात ये रही कि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

फिलहाल हेलीकॉप्टर को तकनीकी जांच के लिए अलग स्थान पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि दुर्गम स्थानों पर एयर एंबुलेंस सेवाओं की सुरक्षा और तैयारी कितनी मजबूत है।

इस हादसे ने एक बार फिर सावधानी और सतर्कता की अहमियत को उजागर कर दिया है, खासकर ऐसे इलाकों में जहां हर कदम पर चुनौती होती है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी सुरक्षित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular