Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एक दिवसीय दौरे पर रहेगी...

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एक दिवसीय दौरे पर रहेगी उत्तराखंड, लोकसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा होगी तय।

देहरादून – आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार तैयारी कर रही है। ऐसे में तैयारियों को परखने कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 22 फरवरी को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वह सुबह 11:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचकर प्रेस वार्ता करेंगी। उसके बाद नारी न्याय सम्मेलन को लेकर तैयारियों को परखेंगी, इसके बाद 3:00 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में करेंगी। जिसमें सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शामिल होंगी और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी और इसी दिन शाम को राष्ट्रीय अध्यक्षा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular