Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने किया सीएम...

प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने किया सीएम आवास कूच, प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्व सीएम हरीश रावत रहे मौजूद

देहरादून – उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आज सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। जहां इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही सैकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि दो साल पहले अंकिता भंडारी की हत्या की गई लेकिन आज तक उस बेटी को न्याय नहीं मिला है और साथ ही महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म में जब–जब भाजपा के नेताओं का नाम सामने आता है तो मुख्यमंत्री धामी चुप्पी साध लेते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर मुख्यमंत्री की ऐसी क्या मजबूरी है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग की गई लेकिन अभी तक उसमें सीबीआई जांच नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular