Homeराज्यउत्तराखण्डमहेंद्र भट्ट ने की गौरा देवी को भारत रत्न देने की मांग,...

महेंद्र भट्ट ने की गौरा देवी को भारत रत्न देने की मांग, पर्यावरण के लिए याद दिलााया उनका योगदान

गौरा देवी gaura devi

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने चिपको आंदोलन की प्रेरणा गौरा देवी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने उच्च सदन में “चिपका डाल्थु पर न कंटण दय्वा, पहाड़ों की सम्पत्ति अब न लूटण दय्वा। सुनाकर उनके पर्यावरण संरक्षण में दिए अतुलनीय योगदान को याद किया।

गौरा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग

शीतकालीन सत्र में उन्होंने राज्यसभा में केंद्र सरकार से देवभूमि की मातृशक्ति द्वारा जंगलों को बचाने की ऐतिहासिक मुहिम को देश के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत करने की मांग की। सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा, गौरा देवी उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली की जोशीमठ विकास खण्ड के रेणी गांव की ग्रामीण महिला थी़, जिन्होंने अपने जीवन काल में पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की थी। चिपको आंदोलन हिमालय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर और पेड़ों की कटाई के खिलाफ मातृशक्ति के द्वारा वृक्षों के आलंगन से जुड़ा आंदोलन था।

गौरा देवी के नेतृत्व में हुआ था चिपको आंदोलन

महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज आंदोलन के 53 साल पूरे हो गए हैं। पर्यावरण बचाने के लिए ये चिपको आंदोलन 26 मार्च 1970 को इस सीमांत क्षेत्र में प्रारंभ हुआ जब पेड़ो को काटने वाले ठेकेदारों द्वारा पेड़ काटने के लिए मजदूरों को भेजा तब गौरा देवी जी के नेतृत्व में महिलाएं इन पेड़ो से चिपक गईं थी। उन्होंने कहा पेड़ो को काटने से पहले उन्हें काटा जाए। इस आंदोलन की गूंज को भारत सहित संपूर्ण दुनिया ने सुना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular