Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड भगवान कार्तिकेय स्वामी की मूर्ति बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना, 4...

भगवान कार्तिकेय स्वामी की मूर्ति बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना, 4 जून को बसुधारा स्नान…..

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में क्रोंच पर्वत चोटी पर स्थित भगवान कार्तिकेय स्वामी जी की चल विग्रह मूर्ति व देव निशान अपने कार्तिकेय मन्दिर से 7 दिवसीय बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए निकल चुकी है। इस अवसर पर कार्तिक स्वामी मंदिर समिति एंव बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने कार्तिकेय भगवान के जयकारे लगाए।

कार्तिकेय मन्दिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 9 बजे भगवान कार्तिकेय स्वामी जी अपने मन्दिर से पूजा अर्चना के बाद भक्तों के जयकारों के साथ श्री बद्रीनाथ धाम एंव बसुधारा स्नान हेतु निकल चुके हैं। श्री कार्तिकेय भगवान जी विभिन्न पड़ावों से होते हुए 3 जून को रात्रि विश्राम हेतु बद्रीनाथ धाम पहुचेंगे, जबकि 4 जून को पवित्र बसुधारा में स्नान करने के बाद वापस कार्तिक स्वामी धाम पहुचेंगे।
वहीं 5 जून से 15 जून तक कार्तिक स्वामी मंदिर में पूर्व की भांति 11 दिवसीय भव्य महायज्ञ, हवन-पूजा पाठ का आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2