Homeराज्यजम्मू-कश्मीरLoC के पास GREF कैंप पर आतंकी हमला,तीन की मौत

LoC के पास GREF कैंप पर आतंकी हमला,तीन की मौत

indian-army1-580x3952-580x394-580x394

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में GREF यानी जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. हमले में तीन मजदूर मारे गए हैं, 7 बजे से फायरिंग बंद है. अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकियों ने हमले की कार्रवाई को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी मौके से भागने में भी सफल हो गए हैं।

फिलहाल स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने कैंप को चारों तरफ से घेर लिया है. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस इलाके से आने जाने वाली हर गाड़ी हर शख्स की बेहद चौकसी से तलाशी ली जा रही है. आतंकियों को खोजने के लिए ऑपरेशन जारी है. इसके लिए दूसरी एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है.

पिछले साल सितंबर और नवंबर में भी आतंकियों ने सेना के कैंपों को निशाना बनाया था। सितंबर में उड़ी में सेना मुख्यालय पर हुए हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। नवंबर में आतंकियों ने नगरोटा में सेना की यूनिट पर हुए हमले में 7 जवान शहीद हुए थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular