Homeब्रेकिंग न्यूज़LIVE UP Election Result 2017: रुझानों में बीजेपी को बहुमत,जश्न का माहौल!

LIVE UP Election Result 2017: रुझानों में बीजेपी को बहुमत,जश्न का माहौल!

यूपी विधानसभा चुनाव में अब तक के रुझानों में बीजेपी को जबरदस्त बढ़त मिलती दिख रही है और पार्टी 15 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 302 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिनमें से 196 पर बीजेपी, 64 पर एसपी-कांग्रेस गठबंधन, 38 पर बीएसपी और 4 पर अन्य आगे हैं। राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

कौन आगे, कौन पीछे
आगे– पंकज सिंह, (नोएडा, बीजेपी), संगीत सोम (सरधना, बीजेपी), आजम खान (रामपुर, एसपी), नाहिद हसन (कैराना, एसपी), स्वामी प्रसाद मौर्य (पड़रौना, बीजेपी), गायत्री प्रजापति (अमेठी, एसपी), अजय राय (पिंडरा, कांग्रेस), मुख्तार अंसारी (मऊ, बीएसपी)
पीछे– शिवपाल यादव, (जसवंतनगर, एसपी), राजा भैया (कुंडा, निर्दलीय), जितिन प्रसाद (तिलहर, कांग्रेस) माता प्रसाद पाण्डेय (इटवा, एसपी), अपर्णा यादव (लखनऊ कैंट, एसपी)

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular