Homeराज्यउत्तराखण्डबाजपुर में तेंदुए का आतंक, 13 साल की लड़की पर किया हमला,...

बाजपुर में तेंदुए का आतंक, 13 साल की लड़की पर किया हमला, घटना से ग्रामीणों में दहशत।

उधम सिंह नगर/बाजपुर – बाजपुर में गांव गोबरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना है। रविवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

रविवार देर शाम सात बजे गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की बेटी संदीप कौर (13) घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने उसपर अचानक हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

वहीं, रामनगर डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी बन्नाखेड़ा रेंज के कर्मचारियों को मौके पर भेज पड़ताल कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular