Homeराज्यउत्तराखण्डजंगल में बकरियों को चराने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला,...

जंगल में बकरियों को चराने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, युवक बुरी तरह से घायल।

नैनीताल – नैनीताल में बेतालघाट ब्लॉक के सुनस्यारी गांव में रविवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक के हल्ला मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाकर तेंदुए को भगाया। युवक को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

ग्राम प्रधान कैलाश पंत ने बताया कि सुनस्यारी गांव निवासी तीरथ राज (40) पुत्र किसन राम रविवार को जंगल में बकरियों को चराने के लिए गए थे। जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने तीरथ पर हमला कर दिया। तीरथ के हल्ला मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

उन्होंने कहा कि संरपच वीरेंद्र सिंह के निजी वाहन से तीरथ का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रधान ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular