Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में देर शाम रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, डंपर...

ऋषिकेश में देर शाम रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, चालक फरार।

देहरादून/ऋषिकेश – ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित खारास्रोत के पास देर शाम रेत से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही ट्रक पलटकर पास में खड़े एक थ्री व्हीलर टेम्पो के ऊपर गिर गया। हादसा होते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस ने हाईड्रो की मदद से लोडर वाहन को उठाने का प्रयास किया।

घटना बुधवार शाम करीब 6:45 की बताई जा रही है। डंपर ब्रह्मानंद मोड़ से कैलाश गेट की ओर जा रहा था। इस दौरान पीडब्लूडी तिराहे पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह ने बताया कि हादसे के वक्त गनीमत रही कि टैंपो में इस दौरान कोई सवारी नहीं थी। पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को सरकारी अस्पताल भेज दिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

डंपर पलटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशकत के बाद यातायात को सुचारू कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular