Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीगंगोत्री हाईवे पर झाला के पास भूस्खलन, बीआरओ की टीम मलबा हटाने...

गंगोत्री हाईवे पर झाला के पास भूस्खलन, बीआरओ की टीम मलबा हटाने में जुटी…

उत्तरकाशी – गंगोत्री हाईवे पर झाला के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता बंद हो गया है। गुरुवार को चटक धूप में ही दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हाईवे पर झाला के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। स्थानीय लोगों ने भूस्खलन होने का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

सूचना पर बीआरओ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां बीते दिनों बारिश व बर्फबारी हुई। जिसके बाद चटक धूप में यहां भूस्खलन हुआ है। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान कोई वाहन या राहगीर हाईवे से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments