Homeब्रेकिंग न्यूज़बाढ़ पीड़ितों पर लालू का बेतुका बयान, बाढ़ को बताया गंगा मैया...

बाढ़ पीड़ितों पर लालू का बेतुका बयान, बाढ़ को बताया गंगा मैया का आशीर्वाद

laluविज़न 2020 न्यूज: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर अपने अजीबोगरीब बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बाढ़ पीड़ितों पर एक बेतुका बयान दिया है। लालू प्रसाद ने सोमवार को बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान लालू ने भारी मुश्किलों से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितों के साथ ऐसा मजाक किया जोकि किसी को भी रास नहीं आ रहा है।लालू ने बाढ़ को गंगा मैया का आशीर्वाद कहा, अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले लालू यादव ने बाढ़ पीड़ितो को भाग्यशाली बताया हैं। उनके अनुसार बाढ़ पीड़ित भाग्यशाली हैं इस कारण गंगा माई आपके घर और रसोई तक पहुंच गई है। बाढ़ पीड़ितों द्वारा दर्द बयान किए जाने पर लालू प्रसाद ने कहा कि गंगा मइया से डरने की कोनो आवश्यकता नहीं है। वे मां हैं। बेटा- बेटियों को परखती हैं घबराना नहीं है। सब ठीक हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular