Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार लक्सर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, चार...

हरिद्वार लक्सर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, चार घायल

हरिद्वार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सड़क हादसे की एक दुखद खबर समाने आई है। जहाँ पर हरिद्वार-लक्सर हाईवे पर स्थित कटारपुर गांव के पास रविवार दोपहर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। ये भीषण दुर्घटना एक बेकाबू कार और ई-रिक्शा के बीच टक्कर से हुआ है।

हरिद्वार लक्सर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

पुलिस के मुताबिक, आज रविवार दोपहर को हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर कटारपुर गांव से थोड़ा आगे एक कार और ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। घटना का मंजर इतना खौफनाक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे से मची चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस भीषण हादसे में रिक्शा चालक और उसमें सवार एक यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान कार चालक की भी मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान-

  1. विकास कुमार, निवासी फेरूपुर कार चालक,
  2. चरण सिंह निवासी कलियर रुड़की
  3. आस मुहम्मद निवासी नसीरपुर खुर्द लक्सर रिक्शा चालक

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि

पुलिस ने हादसे में मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज़ रफ़्तार लग रही है। मृतकों के परिजनों से भी संपर्क कर सूचना दी गई है, और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular