Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसिंगापुर में पढ़ाई के नाम पर हुई लाखों की धोखाधड़ी , कांग्रेस...

सिंगापुर में पढ़ाई के नाम पर हुई लाखों की धोखाधड़ी , कांग्रेस नेता की फैमिली को बनाया शिकार…..

देहरादून : सिंगापुर में पढ़ाई कराने का झांसा देकर कांग्रेस के एक पूर्व जिला सचिव की बेटी और उनके भाई की बेटी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है। पीड़ित के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने चंडीगढ़ और पंजाब के तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

घटना की शुरुआत इंदिरापुरम निवासी कांग्रेस नेता ट्विंकल अरोड़ा से हुई, जो पिछले 20 वर्षों से वीरेंद्र अरोड़ा को जानते थे। ट्विंकल ने वीरेंद्र से अपनी बेटी को सिंगापुर के ग्लोबल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में एडमिशन दिलवाने के लिए मदद मांगी थी। वीरेंद्र ने यह भरोसा दिलाया कि उसके सिंगापुर में अच्छे संपर्क हैं और उसका एक दोस्त प्रीतपाल सिंह, जो पंजाब के मोहाली में टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है, इस प्रक्रिया में मदद करेगा।

वीरेंद्र ने ट्विंकल अरोड़ा से उनकी बेटी के दस्तावेज़ फोन पर मंगवाए और फिर पिछले साल सितंबर में व्हाट्सएप पर एक कॉल किया। कॉल में बताया गया कि प्रीतपाल देहरादून में अपना ऑफिस खोलने जा रहा है। इसके बाद वीरेंद्र, प्रीतपाल और रमेश सिंह के साथ देहरादून पहुंचे, जहां ऑफिस के लिए जगह देखी गई। इस दौरान इन सभी ने ट्विंकल अरोड़ा के भाई की बेटी को भी सिंगापुर भेजने का वादा किया।

हर विद्यार्थी का खर्च 6 लाख 30 हजार रुपये बताया गया, और ट्विंकल अरोड़ा व उनके भाई ने कुल 12 लाख 12 हजार रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद, कॉलेज का फीस लेटर और वीजा भेजा गया, लेकिन बाद में पता चला कि ये दोनों दस्तावेज़ फर्जी थे। जब ट्विंकल ने वीरेंद्र से संपर्क किया, तो वह टाल-मटोल करने लगा और पैसे वापस करने से मना कर दिया।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी हरिओम राज चौहान के अनुसार, पुलिस ने वीरेंद्र अरोड़ा, प्रीतपाल सिंह और रमेश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular