Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा 2026 अपडेट: इस दिन खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, यहाँ...

केदारनाथ यात्रा 2026 अपडेट: इस दिन खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, यहाँ देखें…..

केदारनाथ यात्रा 2026 अपडेट:केदारनाथ यात्रा 2026 अपडेट: चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.

22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

परंपरा के मुताबिक, पंचांग गणना और धार्मिक रीति-रिवाजों के तहत ये तय किया गया है कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इस महत्वपूर्ण घोषणा के समय चुन्नी, मंगोली, भटवाड़ी, डंगवाड़ी, पठाली और किमाणा समेत सभी हक-हकूकधारी, मंदिर समिति के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

उखीमठ से हुई परंपरागत घोषणा

गौरतलब है कि उखीमठ को पंचकेदार का प्रमुख शीतकालीन गद्दी स्थल माना जाता है. शीतकाल के दौरान जब केदारनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं, तब बाबा केदार और द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर की डोलियां यहीं विराजमान रहती हैं.
इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से कपाट खुलने की घोषणा की जाती है, जिसे धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

प्रशासन और श्रद्धालु दोनों तैयार

कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज़ हो गई हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी यात्रा सीजन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. श्रद्धालु अभी से यात्रा की योजना बनाने में जुट गए हैं, जिससे आने वाले समय में केदारनाथ धाम में भारी संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular