विजन 2020 न्यूज: कश्मीर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी सुरक्षा बलों और उग्र प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 4 लोगों के मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक अलगाववादियों के आह्वान पर लोग मध्य कश्मीर के बडगाम में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया। सुरक्षा बलों ने हालात पर नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की इसी दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद से पूरे बडग़ाम जिले में हालात तनावपूर्ण हैं।



