Homeहेल्थसेहत के लिए वरदान है जीरे का पानी...आप भी जानिए

सेहत के लिए वरदान है जीरे का पानी…आप भी जानिए

JIRE KA PANIविज़न 2020 न्यूज: आमतौर पर जीरे का उपयोग खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि सेहत के हिसाब से भी जीरा बहुत ही फायदेमंद है। जीरा ही नहीं बल्कि जीरे के पानी भी काफी फायदेमंद होता है। तो देर किस बात की, अभी जानिए जीरे के पानी के फायदे..

1-सांस लेने में तकलीफ होने या फिर सीने में जकड़न या बलगम होने पर जीरे का पानी लाभदायक है। इसके अलावा यह जुकाम और बुखार के जीवाणुओं को मारने का काम भी करता है। जीरा का पानी बलगम को श्वासनली या फेफड़ों में अटकने नहीं देता।

2-अगर आप नींद नहीं आने से परेशान हैं, तो जीरे का पानी है इसका इलाज। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको गहरी नींद आने में मदद मिलती है। इसके अलावा य‍ह दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

3-गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जीरे का पानी एक वरदान है। इससे गर्भवती महिला एवं स्तनपान कराने वाली महिला को लौह तत्व की पर्याप्त आपूर्ति होती है। गर्भस्थ शिशु का विकास भी बेहतर तरीके से होता है।

4-रातभर जीरे को पानी में भि‍गोकर रखकर इस पानी का प्रयोग आप अपने बालों के लिए कर सकते हैं। शैंपू करने के बाद बालों को इस जीरे के पानी से धोने पर, बालों को पोषण मिलेगा साथ ही उनमें बेहतरीन चमक भी आ जाएगी।

5-जीरे का पानी लाल रक्तकणों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी की मौजूदगी से ही रक्त प्रवाह में ऑक्सीजन ले जाने वाले हीमोग्लोबीन की संख्या में वृद्धि होती है। इसमें लौह           तत्व मौजूद होते हैं, जो खून की कमी होने पर काफी फायदेमंद होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular