Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअक्तूबर से दिल्ली में निगम की बसों का पहुंचना होगा चुनौती, यूरो-6,...

अक्तूबर से दिल्ली में निगम की बसों का पहुंचना होगा चुनौती, यूरो-6, इलेक्टि्क या सीएनजी बसों को ही मिलेगी एंट्री।

देहरादून – अक्तूबर माह से परिवहन निगम की बसों के दिल्ली तक पहुंचने की चुनौती होगी। निगम के पास बसों का बेड़ा लगातार कम होता जा रहा है तो अक्तूबर से दिल्ली में केवल यूरो-6, इलेक्टि्क या सीएनजी बसों को ही एंट्री मिल पाएगी।

हालांकि, परिवहन निगम का कहना है कि अक्तूबर तक बसों का इंतजाम पूरा हो जाएगा। दरअसल, एनजीटी के निर्देशों के तहत एक अक्तूबर से दिल्ली में केवल बीएस-6, इलेक्टि्क या सीएनजी बसों को ही प्रवेश मिलेगा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस पर चिंता जताई है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि निगम की बसों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।

कहा, बोर्ड से अनुमति के बाद भी बस खरीद की प्रक्रिया बेहद सुस्त है। ऐसे में अक्तूबर से उत्तराखंड से दिल्ली की रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने का खतरा है। उनका ये भी कहना है कि दिसंबर में दिल्ली-दून और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए एक्सप्रेस-वे चल जाएगा, जिससे यात्रा का समय करीब 50 प्रतिशत रह जाएगा। इसके लिए भी आधुनिक बसों की जरूरत है, जो 24 घंटे यात्रियों को ये सुविधा दे सकें।

बीएस-4 मानक की बसों की बड़ी संख्या
निगम के पास बीएस-4 मानक की बसों की बड़ी संख्या है, जिनका प्रवेश दिल्ली में नहीं हो पाएगा। हालांकि, परिवहन निगम प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान में निगम के पास करीब 180 बसें बीएस-छह मानकों की हैं। नई बसें आने के बाद इसमें और मजबूती आ जाएगी।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि हमने 120 नई बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑर्डर दिया जा चुका है। इस महीने तक बसें मिलने का सिलसिला शुरू भी हो जाएगा। करीब 100 बसें हम अनुबंधित करने जा रहे हैं, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। 120 बसों में से बड़ी संख्या में संचालन पहाड़ से दिल्ली तक किया जाएगा। अक्तूबर में बस संचालन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular