Homewest bengalभव्य लखानी को उधार के पैसे वापस मांगना पड़ा महंगा, बिजनेस पार्टनर...

भव्य लखानी को उधार के पैसे वापस मांगना पड़ा महंगा, बिजनेस पार्टनर ने ही उतारा मौत के घाट, पानी की टंकी के नीचे मिला शव।

कोलकाता – कोलकाता से एक भयावह घटना सामने आई है। यहां एक लापता व्यापारी का शव शहर के बाहरी इलाके में पानी की टंकी के नीचे से बरामद किया गया है।

जूट के बोरे में मिला शव
पुलिस ने बताया कि बालीगंज इलाके में रहने वाले भव्य लखानी का शव मंगलवार को उनके व्यापार में साझेदार अनिर्बन गुप्ता के घर से बरामद किया। दरअसल, पुलिस को शव गुप्ता के घर के टैंक के नीचे जूट के बोरे में मिला। अधिकारी ने बताया कि शव पुलिस को उस समय मिला, जब वह गुप्ता के घर पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने भी बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में निमता इलाके में टैंक के आसपास तड़के करीब तीन बजे अचानक निर्माण गतिविधियां देखी गई थीं।

अपराध स्वीकारा
पुलिस ने गुप्ता से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि सोमवार को लखानी से जोरदार बहस हो गई, जिसके बाद उसने उसके सिर पर क्रिकेट विकेट से वार कर दिया। बाद में शव को जूट के बोरे में छिपा दिया।

यह थी वजह
फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लखानी पर हमला किया गया था। सिर के साथ ही पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ से संकेत मिलता है कि आरोपी ने मृतक से रुपये उधार लेकर रखे थे, लेकिन चुकाने में नाकामयाब रहा। इन्हीं रुपयों को मांगने के लिए सोमवार तड़के लखानी गुप्ता के घर पर पहुंचा था, लेकिन कुछ ही समय बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा।

अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के समय घटनास्थल पर एक से अधिक व्यक्ति मौजूद थे या नहीं, लेकिन यह स्पष्ट था कि शव को छिपाने के प्रयास में कई लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular