Friday, March 27, 2026
Homeविज्ञानIntex ने लांच किया यह नया 4G स्मार्टफोन

Intex ने लांच किया यह नया 4G स्मार्टफोन

intex_aqua_45_pro-580x395भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भी लगातार अपने स्मार्टफोन लेकर आ रही है. इसी कड़ी में इंटेक्स द्वारा अपना नया स्मार्टफोन Aqua Strong 5.1 लांच किया है. जिसकी सबसे खास बात यह है कि यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित है. साथ ही यह 4G स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 5,599 रुपए निर्धारित की गयी है.

Aqua Strong 5.1 में इसके फीचर्स कि बात करे तो इसमें 854 x 480 पिक्सेल्स 5 इंच FWVGA डिस्प्ले दी गयी है. जिसमे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन लगा हुआ है. यह स्मार्टफोन ओएस एंड्रॉइड मार्शमैलो 6.0 पर आधारित है. इसमें 1GB रैम के साथ 8GB इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है.

इसके अतिरिक्त इसमें 5 MP रियर, 2 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर बैकअप के लिए इसमें 2800mAH ली-आयन बैटरी दी गयी है. साथ ही ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 4.0, Wi-Fi 802.11 b/g/n, माइक्रो USB पोर्ट, GPS/AGPS, टर्बो डाउनलोड और एक्सीलेरोमीटर जैसे फीचर्स भी दिए गए है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular